शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महानगर इकाई की समीक्षा बैठक रविवार को खिरनीबाग स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शपथ ग्रहण समारोह की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि 18 जुलाई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की सफलता संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता व मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए भविष्य में भी संगठन हित में इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता ने तिरंगा यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस वर्ष यात्रा को पहले से अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस पर सभी पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा ...