लोहरदगा, मार्च 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। सरहुल पूर्व संध्या समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर शनिवार को आदिवासी कर्मचारी समिति, लोहरदगा के अध्यक्ष किशोर उरांव की अध्यक्षता में कर्मचारियों की बैठक समाहरणालय परिसर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि सरहुल पूर्व संध्या समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ उपायुक्त, लोहरदगा; आरक्षी अधीक्षक, लोहरदगा; उप विकास आयुक्त, लोहरदगा; अपर समाहर्ता, लोहरदगा एवं अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम भव्यता एवं पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा, जिसमें आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।आदिवासी कर्मचारी समिति, लोहरदगा द्वारा लोहरदगा के सभी सम्मानित नागरिकों से विशेष अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.