भव्य होगा मां मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव
लोहरदगा, जून 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के बरवाटोली स्थित मां मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर नव कन्या यात्रा, कलश यात्रा, विशेष धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक,भव्य भंडारा, महाआरती तथा रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के पुरोहित उत्तम शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराए जाएंगे। वहीं रात्रि में आयोजित भगवती जागरण कार्यक्रम में धनबाद, बोकारो और रांची से आने वाले प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे श्रद्धालु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.