गाजीपुर, दिसम्बर 31 -- खानपुर। क्षेत्र के ग्राम फुलवारी कला में स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर का निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य तेज हो गया है। ग्रामीणों के सहयोग और जनसहभागिता से चल रहे इस निर्माण कार्य को लेकर गांव में उत्साह और धार्मिक माहौल बना हुआ है। वर्षों पुराना यह मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मंदिर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब नए सिरे से निर्माण होने से पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। श्रद्धालु बढ़-चढ़कर आर्थिक और श्रमदान के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं, ताकि मंदिर का निर्माण समय से और भव्य रूप में पूरा किया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई है। इस अवसर पर श्री श्री 108 बाबा हरिदास महाराज, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.