पाकुड़, मार्च 7 -- धनुषपूजा की बस्ती में होने वाले विराट विश्व हिंदू सम्मेलन को लेकर शुक्रवार देर शाम को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक विशेष समिति का चयन किया गया। ​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 मार्च को छोटी अलीगंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समय शाम 4:00 बजे निर्धारित किया गया है। सम्मेलन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रबुद्ध जनों और युवाओं की एक टोली बनाई गई है। चयनित समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा दे...