कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय नववर्ष पर गुरुवार को सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के तत्वावधान में भव्य विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक यात्रा ने पूरे शहर को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। यात्रा की शुरुआत माहुरी धर्मशाला से हुई, जो झंडा चौक, ओवरब्रिज, जवाहर टॉकीज और गांधी स्कूल होते हुए सदगुरु सदाफल देव आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में स्वर्वेद के पदों और मंत्रों का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। श्रद्धालुओं के हाथों में "अ" अंकित श्वेत ध्वज एवं स्वर्वेद था, वहीं बहनों ने सिर पर स्वर्वेद ग्रंथ रखकर अपनी गहरी आस्था का प्रदर्शन किया। संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.