सोनभद्र, फरवरी 26 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत महुद्दीनपुर के झरिया में प्रस्तावित भव्य सूर्य मंदिर के निर्माण के लिए गुरुवार को ब्लाक प्रमुख रूबी मिश्रा और महुद्दीनपुर ग्राम प्रधान आरती देवी ने सयुंक्त रूप से विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। आचार्यों द्वारा हवन-पूजन,कलश स्थापना और भूमि शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। मुख्य अतिथि एवं ग्राम प्रधान ने नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सूर्य मंदिर निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।...