चतरा, अप्रैल 17 -- प्रतापपुर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय तेली साहू समाज की प्रखंड स्तरीय समिति गठन को लेकर प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना कन्या मध्य विद्यालय के समीप परिसर में कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नारायण साहू और संचालन भोला साहू एवं वीरेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के सहयोग के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.