लखीसराय, अप्रैल 7 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अशोक धाम महोत्सव के दूसरे व अंतिम दिन अशोकधाम मंदिर परिसर में भव्य संस्कृत संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले व जिले के बाहर के संस्कृत विद्वान भाग लेंगे। जिला प्रशासन द्वारा संस्कृत संगोष्ठी के सफल आयोजन की ज़िम्मेदारी राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक पीयूष कुमार झा को दी गई है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी अशोक धाम महोत्सव में लघु संस्कृत संगोष्ठी आयोजित की गई थी। इस संबंध में समन्वयक शिक्षक श्री झा ने बताया कि संस्कृत संगोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्र के प्रख्यात विद्वान पंडित योगेन्द्र झा करेंगेएवं मुख्य वक्ता डॉ कमलनयन पांडेय होंगे।इस संगोष्ठी में संस्कृत शिक्षकों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.