उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन बुधवार को जिले भर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भोर पहर से ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और शंखध्वनि के साथ जय माता दी के जयकारे गूंजने लगे। धूप-दीप की सुगंध और भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण देवीमय हो गया है। शहर के प्रमुख शक्तिपीठों जैसे मां पूर्णाधाम (बाईपास), कल्याणी देवी, बड़ा दुर्गा मंदिर, लड़ैती देवी और मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी या विशेष उपस्थिति के चलते बड़ा दुर्गा मंदिर के आसपास छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक देखी गई। मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं ने महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगवाईं, जहाँ भक्तों को दर्शन...