ललितपुर, मार्च 27 -- साढ़ूमल। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर पूरा गांव राममय हो गया। हर तरफ जयश्री राम के बोल गूंज रहे थे। जगह-जगह पर हो रहे भजन-संकीर्तन व यज्ञ से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। धर्मावलंबियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसिमें महिला शक्ति ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री 1008 हनुमान महाराज मंदिर के पावन स्थल से हुई। यहां सुबह छह बजे से विधि-विधान के साथ भगवान का अभिषेक व पूजन किया गया। इसके बाद सुबह सात बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा परिसर भजन-कीर्तन और रामधुन से गुंजायमान रहा। दोपहर के समय भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। -चार वारंटियों को किया गिरफ्तारललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में वारण्टी अभ...