कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर दक्षिण। बिधनू कठेरुआ गांव में रविवार को होने वाली कष्टभंजन हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकली। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भगवा झंडा लहराकर शुभारंभ किया। मंदिर में चन्द्रेश जी महाराज ने विधान सभा अध्यक्ष का तिलक करने के बाद पगड़ी व अंगवस्त्र पहनाकर राम दरबार भेंट किया। यहां मोहिनी मिश्रा, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र अवस्थी ,अखिकेश अवस्थी, बलवंत भाऊ शास्त्री पटवर्धन, अभिषेक मिश्रा, सौरभ मिश्रा, विद्यानंद पांडेय, सागर पांडेय, तनय पांडेय, रमाकांत तिवारी, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, अरविंद शुक्ला मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.