रांची, मई 3 -- तोरपा, प्रतिनिधि। जगन्नाथ मंदिर तोरपा में आयोजित आठ दिवसीय धर्मसभा सह हरिकथा का शुभारंभ रविवार को नगर संकीर्तन यात्रा के साथ हुआ। संध्या बेला में श्री गौर वाणी प्रचार केंद्र की ओर से भव्य संकीर्तन यात्रा निकाली गई। हिल चौक से शुरू हुई यात्रा नेताजी चौक, मेन रोड, महावीर मंदिर, ब्लॉक चौक, कर्रा मोड़ और काली मंदिर होते हुए कोटेंगसेरा स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंची। यात्रा में देश के विभिन्न स्थानों से आए संत-महात्मा आगे-आगे चल रहे थे, जबकि श्रद्धालु राम- कृष्ण के नाम पर कीर्तन करते हुए शामिल हुए। श्रीपाद मंगल निलय दास प्रभु ने बताया कि आठ दिवसीय धर्मसभा के दौरान प्रतिदिन संकीर्तन और हरिकथा का आयोजन होगा तथा अंत में प्रसाद वितरण किया जाएगा। संत-महात्माओं का हुआ स्वागतधर्मसभा में भाग लेने दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पुरी सहित विभिन्न स्था...