मधुबनी, मार्च 27 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, रामनवमी का पर्व झंझारपुर अनुमंडल में अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया। शुक्रवार को पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महरैल क्षेत्र में देखने को मिला। स्थानीय आयोजन समिति के अनुसार, यह शोभायात्रा महरैल स्टेशन चौक से प्रारंभ हुई। गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली यह यात्रा महरैल ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए कर्णपुर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां पूजा-अर्चना और आरती के बाद शोभायात्रा पुनः महरैल की ओर वापस हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पु...