पाकुड़, मार्च 28 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर बजरंगबली कमिटी द्वारा शनिवार को भव्य शोभायात्रा सह अखाड़ा जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत मवेशी हाट से हुई। जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस मुख्य बाजार, नामोपाड़ा, दुर्गा मंदिर, सुंदरपुर होते हुए रविंद्रनाथ चौक तक पहुंचा और अंत में बजरंगबली मंदिर में समापन हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में जय श्रीराम लिखे झंडे और बजरंगबली की तस्वीर लिए हुए थे। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ अखाड़ा टीमों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर अखाड़ा की आकर्षक "कटप्पा झांकी" लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रही। शोभायात्रा में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.