अमरोहा, फरवरी 2 -- अमरोहा। संत रविदास की जयंती पर रविवार को शहर में जगह-जगह भव्य शोभायात्रा निकालकर जयंती मनाई गई। संत शिरोमणि महर्षि गुरु रविदास जन्मोत्सव समिति पदाधिकारियों ने शहर के आंबेडकर पार्क से आजाद रोड पर गांधी मूर्ति चौराहे तक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण कर धूमधाम से जयंती मनाई। समिति के महामंत्री श्रीकृष्ण गौतम ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान अनिल कुमार निरंकारी, राजपाल सिंह, राजीव सागर, आशानन्द एडवोकेट, मुदित गौतम, बिजेंद्र सिंह, संजीव जाटव, परमजीत, जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.