हरिद्वार, मार्च 12 -- संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। समापन पर भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा प्रेमनगर आश्रम से ललतारौ पुल स्थित दिगम्बर जैन मंदिर तक निकाली गई। भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। बैंड-बाजों, आकर्षक झांकियों और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई दिगम्बर जैन मंदिर ललतारौ पुल पहुंचकर सम्पन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। विधान के अंतिम दिन भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के अवसर पर विशेष अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान का जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.