मुजफ्फर नगर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। आगामी 12 अप्रैल को अभिषेक एवं ध्वज यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 17 अप्रैल को टाउन हॉल से भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों-मालवीय चौक, अंसारी रोड, शिव चौक और कचहरी से होते हुए पुन: टाउन हॉल पर संपन्न होगी। 17 अप्रैल को प्रात: 10 बजे हवन और दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। मांगेराम त्यागी की अध्यक्षता और डॉ. संदीप शर्मा के संचालन में हुई इस बैठक में शरणदीप कौशिक, भगवान आश्रम महाराज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.