रुडकी, अप्रैल 2 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा झबरेड़ा में गुरुवार को भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व असीम श्रद्धा, हर्षोल्लास और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया। जहां एक ओर मंदिरों में गूंजते जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई, वहीं दूसरी ओर एक निर्धन कन्या का विवाह संपन्न कराकर पुण्य कार्य किया गया। उत्सव का शुभारंभ कस्बे के अखाड़ा हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ हुआ। पंडित सुनील शास्त्री द्वारा संपन्न कराए गए यज्ञ और पूजन में मुख्य यजमान चौधरी कुलबीर सिंह ने सपरिवार आहुति दी और मंदिर के शिखर पर भव्य धर्म ध्वजा फहराई। इसके साथ ही बालाजी सेवा समिति द्वारा भी पंडित सत्यपाल गौतम के सानिध्य में विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...