रुद्रपुर, जनवरी 22 -- सितारगंज। श्री रामलीला मैदान, सितारगंज में श्रीरामलला जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। भव्य कलश यात्रा गुरुवार को श्री अग्रसेन ट्रस्ट भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री रामलीला मैदान तक पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की मनोहारी सवारी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके साथ ही भगवान शिव, माता पार्वती एवं गणेश जी सहित शिव परिवार की सवारी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत श्रीराम कथा का आयोजन 23 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सायं 2 बजे से 6 बजे तक श्री रामलीला मैदान, सितारगंज में कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.