रुद्रपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाएं रुद्रपुर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भव्य शिव कॉरिडोर सहित पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं शहर को आस्था, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएंगी। सोमवार को मेयर ने प्रस्तावित शिव कॉरिडोर में शामिल नीलकंठ धाम में रुद्राभिषेक किया। इसके बाद नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे और नगर निगम टीम के साथ नीलकंठ धाम, शिव मंदिर, गोल्ज्यू मंदिर व गुरुचांद मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना पर चर्चा की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में मेयर ने बताया कि गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मानसखंड कॉरिडोर के तहत गंगापुर रोड स्थित नीलकंठ धाम, गोल्ज्यू मंदिर और शिव मंदिर को जोड़ने की घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.