कन्नौज, मार्च 29 -- छिबरामऊ। खड़िनी कस्बा क्षेत्र में नवरात्र पर्व के नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गए। रामनवमी के पावन अवसर पर मां भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर खंडेश्वर मंदिर सहित कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा, गुलाल, मिष्ठान एवं जल वितरण से स्वागत किया गया। विसर्जन के उपरांत अमर ज्वाला देवी मंदिर परिसर में विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का भूमि विसर्जन किया गया। महिलाओं की भारी उपस्थिति के बीच भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा सुबह बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.