मेरठ, अप्रैल 6 -- भाजपा अपना स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रही है। इस विशेष अवसर पर बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। वे पार्टी का ध्वज फहराएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि भाजपा का यह स्थापना दिवस हमारे लिए संकल्प का दिन है। उधर, माना जा रहा है कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम से ही चुनावी माहौल को तैयार करने का काम होगा। पार्टी नेतृत्व ने स्थापना दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में जिला और बूथ स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.