भव्य रूप से संपन्न हुआ बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज चैंपियनशिप
लखीसराय, मई 17 -- राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित बिहार राज्य अंडर-11 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 2026-27 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 17 मई 2026 तक कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल, परसामा, रामगढ़ में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली बाल खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, धैर्य एवं रणनीतिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ एवं कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल के संयुक्त सहयोग से किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं शतरंज प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.