दरभंगा, मई 2 -- दरभंगा। विहिप की विभाग संयोजिका श्वेता मिश्रा की अध्यक्षता व प्रांत सह सेवा प्रमुख अभय मिश्रा के मार्गदर्शन में रामजानकी मंदिर परिसर में सीतानवमी कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। मौके पर जिला मंत्री रिंकू झा, सह जिला मंत्री राजीव, जिला सह संयोजक गौतम सिंह, मनीष आदि भी थे। नगर धर्माचार्य प्रमुख मनीष सिंह ने तुषार के साथ मनमोहक भजन प्रस्तुत किया। माता जानकी पर संबोधन विभाग संयोजिका श्वेता ने दिया। प्रांत सह सेवा प्रमुख सह दरभंगा विभाग पालक अभय मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माता-बहनों को शुभकामना दी। धन्यवाद ज्ञापन रिंकू झा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.