भव्य रूप से मनाया जाएगा शताब्दी महोत्सव: संजय मित्तल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला भवन नई मंडी में आयोजित बैठक में अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिसे अत्यंत भव्य रूप से मनाया जाएगा। आगामी 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले इस महोत्सव में वृंदावन की श्याम श्याम मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। मंचन से पूर्व सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन होगा, जिसमें महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती जी कथा सुनाएंगे। राज तिलक के दिन महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी का मंचन और विशाल भंडारा होगा। बैठक में मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.