गिरडीह, जून 30 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेद शिखर स्थित गुणायतन में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के पांचवें दिन व जयेष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान ऋषभदेव के कैवल्य ज्ञान कल्याणक भव्य रूप से मनाया गया। कैवल्य ज्ञान कल्याणक के अवसर पर भव्य समवशरण की रचना की गई। साथ ही धार्मिक विधि विधान से प्रथम आहारदान की क्रियाएं पूरी की गई। आयोजित धार्मिक विधान से मधुबन का माहौल भक्तिमय हो उठा। गुणायतन में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित सोमवार को मुनि प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में धार्मिक विधि विधान से तीर्थंकर भगवान की कैवल्य ज्ञान कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साधु संतों के सानिध्य गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ भव्य शांतिधारा पूजा अभिषेक किया ...