रामगढ़, मार्च 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के गणक मैरेज हॉल के सभागार में श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। इस दौरान महासमिति के पदाधिकारियों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में महासमिति के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष भी रामगढ़ शहर में रामनवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के अंतर्गत आने वाले सभी अखाड़ों का समायोजन कर कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया जाएगा। उन्होंने शहर के सनातन धर्म प्रेमियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि आगामी 24 मार्च को रामगढ़ शहर में भव्य मंगला जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.