भव्य माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु
हापुड़, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के गांव सपनावत स्थित मां वैष्णो धाम मंदिर में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैष्णो धाम सेवा समिति की ओर से आयोजित भव्य माता की चौकी में हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आगरा से आए प्रसिद्ध कलाकार राजू बाबरा और वृंदावन धाम की खुशबू राधा ने अपनी सुरीली आवाज में माता रानी के भजनों का ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। देर रात तक चले इस आयोजन में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.