भव्य मंगला शोभायात्रा के साथ मनाया जाएगा रामनवमी महोत्सव
रामगढ़, मार्च 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को साहू धर्मशाला के सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आगामी रामनवमी महोत्सव को लेकर आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने की पूरी तैयारी की गई है, जिसमें जिले भर के श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को महासमिति की ओर से भव्य मंगला शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो इस वर्ष का मुख्य आकर्षण होगा। यह शोभायात्रा अपराह्न 2 बजे सिद्धू-कान्हू मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों-चट्टी बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.