रुडकी, मई 18 -- रुड़की, संवाददाता। जनपदीय ब्राह्मण सभा की बैठक में आगामी 12 जुलाई को हरमिलाप भवन में प्रस्तावित भव्य ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। राजकली धर्मशाला बीटीगंज में आयोजित सम्मेलन को लेकर संरक्षक पंडित सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि सम्मेलन का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंच सके। नगर अध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर इकाई प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। महामंत्री पंडित सचिन पंडित ने जानकारी दी कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल व सुलभ बनाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...