बदायूं, अप्रैल 9 -- बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में बजरंगबली जागरण श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। मेहंदीपुर बालाजी के महंत ओमप्रकाश योगी के सान्निध्य में भक्तों ने दिव्य ज्योति, छप्पन भोग और फूल बंगले के दर्शन किए। कानपुर की खुशी किंकर और हरिद्वार के संजू पागल ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस सफल आयोजन में समिति अध्यक्ष चंद्रसेन माहेश्वरी, दिनेश वाष्णेय, अवधेश लड्डा, अरुण तोमर, शरद जैन, वीपी सिंह, कुलदीप वाष्णेय, कौशल तोमर, अनुराग माहेश्वरी, गोपाल वाष्णेय, रंजीत वाष्णेय, सचिन असावा, लवकुमार, सुमित लड्डा, तेजप्रताप सिंह, डॉ. अमित माहेश्वरी, मनोज कश्यप, कृष्ण कन्हैया व लोकेश नागर का विशेष सहयोग रहा। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.