सिमडेगा, दिसम्बर 16 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रायकेरा में नवयुवक संघ बाजार समिति द्वारा 35वें वर्षगांठ के अवसर पर आगामी दो जनवरी को भव्य पारंपरिक नागपुरी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात के नौ बजे से शुरु होगा। कार्यक्रम में लिटिल स्टार साउंड सिस्टम एवं विनोद साउंड द्वारा म्यूजिकल व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर झारखंड नागपुरी संगीत जगत के कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध नागपुरी गायक जगदीश बड़ाइक, चंदन दास, सुरेंद्र महली, अर्जुन नायक, कृष्णा सिंह अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.