बेगुसराय, मार्च 29 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर इलाके में दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ भव्य निशान यात्रा के साथ हुआ। श्री श्याम परिवार तत्वावधान में हुए इस यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। निशान यात्रा श्री ओम श्याम हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल हनुमान राइस मिल पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लिए शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, घोड़ों की अगुवाई और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे बखरी को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े लोग शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा करते नजर आ रहे थे। कार्यक्रम स्थल हनुमान राइस मिल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों किया जाएगा।...