बलरामपुर, मार्च 31 -- ललिया संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार में रामनवमी के उपरांत परंपरागत रूप से भव्य धार्मिक यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ स्थानीय शिवालय मंदिर से हुआ, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए काली माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जय श्रीराम और जय माता दी के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालु भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए और जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग पर श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा हर वर्ष रामनवमी के बाद परंपरागत रूप से निकाली जाती है, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक चेत...