नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- 'हम भगवान कृष्ण की लीलाओं वाले स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित कर रहे हैं। हम 17 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से 'श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक' बनाएंगे। इस स्थान को भव्य-दिव्य बनाया जाएगा। ताकि, यह तीर्थ पूरी दुनिया में अलग से पहचाना जाए। इस स्थान पर आकर लोग भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से भी परिचित हों और भगवान परशुराम के जीवन से भी प्रेरणा लें। यहां आकर जनता को पुण्य प्राप्त होगा।' यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी जन्म स्थली जानापाव कुटी में आयोजित भगवान श्री परशुराम के पावन प्रकटोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्री परशुराम जी की पूजा- अर्चना कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव न...