भव्य त्रिशूल से रुद्रपुर को मिलेगी सांस्कृतिक पहचान: बत्रा
रुद्रपुर, जून 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुद्रपुर दौरे के दौरान रविवार को त्रिशूल चौक पहुंचकर वहां स्थापित भव्य त्रिशूल का अवलोकन किया। उन्होंने त्रिशूल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि भव्य त्रिशूल से रुद्रपुर को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान मिलेगी। प्रभारी मंत्री बत्रा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में शहरों के विकास के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में स्थापित भव्य त्रिशूल इसी सोच को साकार करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.