गढ़वा, मार्च 23 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सड़की गांव में सोमवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। करमेश्वरी महादेव मंदिर में नवनिर्मित गुंबद के ऊपर कलश स्थापना के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। सुबह से ही गांव के सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु पीतल के कलश, धर्म ध्वज और बाजे-गाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। श्रद्धालु जय श्री राम के उद्घोष के साथ पूरे गांव के चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। नगर भ्रमण के बाद विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक मंदिर के गुंबद पर कलश स्थापित किया गया। इस पावन अवसर पर युवा समाजसेवी नेता रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने मंदिर में शिवलिंग का दूध व गंगाजल से अभिषेक कर भगवान शिव का ...