जहानाबाद, मार्च 24 -- अरवल निज संवाददाता। पूर्व विधायक स्व. चित्तरंजन कुमार की प्रथम पुण्य तिथि कार्यक्रम को भव्य और श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाने के लिए अरवल विधायक कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय विधायक मनोज कुमार, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पुण्य तिथि के दिन श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक सेवा कार्यक्रम जैसे आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने के लिए एक विशेष सभा भी आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उपस्थित रहेंगे विधायक मनोज कुमार ने कहा कि पूर्व विधायक चित्तरंजन कुमार ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव याद र...