भव्य तरीके से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- खटीमा। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भव्य और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को तहसील स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय में पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी कैप्टन गंभीर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वीर नारियों के सम्मान, शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा पूर्व सैनिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.