गिरडीह, अप्रैल 27 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के लक्ष्मणटुंडा में आयोजित श्री श्री 1008 शतचंडी महादेवी दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन नौवें दिन शनिवार रात भव्य झांकी एवं भक्ति जागरण के साथ हो गया। समापन समारोह में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा मंदिर में ज्योत प्रज्ज्वलित कर यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुख्य यजमान सुरेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी, ग्राम कल्याण समिति के अध्यक्ष गिरजानंद प्रसाद एवं अन्य यजमानों द्वारा किया गया। रातभर चले भक्ति जागरण में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।भक्ति यह भी पढ़ें- विष्णुपद: पूर्णाहूतिके साथ महायज्ञ का समापन, आज भव्य जागरण संध्या में कोलकाता से आई प्रसिद्ध गायिक...