अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में पक्की सराय स्थित श्री संकट मोचन मंदिर से शुक्रवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 29वें श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा में करीब 60 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 105 वर्षीय सरोज शर्मा द्वारा विशेष पूजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। अतिथियों द्वारा गर्भगृह में पूजन और हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात भगवान हनुमान को रथ पर विराजमान कराया गया। इसके बाद जय श्री राम के जयघोष के साथ शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य रथ के पीछे महाकुंभ, साईं बाबा, कुम्भकरण, राम दरबार, शिव दरबार, बालाजी सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.