भव्य झांकियों और 500 पौधों के साथ निकली शोभायात्रा
बदायूं, मई 29 -- क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ ग्राम गुधनी में यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों और 500 पौधों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम स्थल पर 500 पौधे सजाकर रखे गए थे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंबियापुर रेखा भारती, ब्लॉक प्रमुख समरेर श्रद्धा सक्सेना, धीरज सक्सेना एवं एआरएम खुर्जा राजेंद्र सिंह ने महिलाओं और बेटियों को पौधे वितरित किए। सभी से अपने-अपने घरों में पौधे लगाने की अपील की गई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड बाजा भजनों की प्रस्तुति देता चल रहा था। इसके पीछे महर्षि दयानंद सरस्वती, यज्ञ रथ, भारत माता और शबरी की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। सैकड़ों महिलाएं और बेटियां हाथों में कलश व पौधे लेकर चल रही थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.