गढ़वा, अक्टूबर 4 -- मेराल। प्रखंड के विभिन्न गांवों में विजया दशमी के दिन हर्षोल्लास के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया। प्रखंड मुख्यालय व अन्य गांवों में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे के साथ नाचते गाते जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गांव के तालाब आहार में मूर्ति विसर्जन किया। कई जगहों पर भंडारा का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। विजयादशमी के दिन मूर्ति विसर्जन हासनदाग गांव, करकोमा, रेजो, बाना, देवगना, दलेली, ओखरगाड़ा, विख्ताम, बसरिया, चामा दुलदुलवा, पेशका गांव में धूमधाम के साथ व शांतिपूर्वक किया गया। उस दौरान पुलिस सभी जगहों पर सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.