भव्य जलयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
औरैया, मई 9 -- औरैया, संवाददाता। शहर के गायत्री नगर में शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिवस निकाली गई भव्य जलयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं ने भक्ति गीतों और जयघोषों के बीच नगर के मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया। जलयात्रा कथा स्थल पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में भाग लिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया। कथा व्यास सतीश महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से व्यक्ति के जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.