सराईकेला, अप्रैल 16 -- सरायकेला। चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव के भव्य, शानदार एवं सुव्यवस्थित आयोजन के उपलक्ष्य में आज अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव अभिनव प्रकाश को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र से छऊ कलाकारों एवं कला प्रेमियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कलाकारों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।छऊ कलाकारों ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का आयोजन जिस प्रकार से व्यवस्थित, सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ, वह प्रशासन की सक्रिय भूमिका एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने जिला प्रशासन व अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में किए गए प्रभावी प्रबंधन, समुचित व्यवस्था एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।अनुमंडल पदाधिकारी ने भी कलाकारों एवं कला प्रेमियों का धन्यवाद देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.