बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता केंद्रीय रामनवमी महोत्सव समिति की बैठक शनिवार को महेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में हुई, जिसमें रामनवमी महोत्सव मनाने के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। विहिप प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख चन्द्रमोहन बेदी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड से विमान तथा आकर्षक झांकिया शोभायात्रा में सम्मलित होंगी। संरक्षक प्रभाकर सिंह चंदेल ने कहा कि नगर वासी अपने-अपने मोहल्ले में भगवा ध्वज तथा झंडिया लगाकर नगर को भगवामय करें। अमित सेठ भोलू ने कहा कि 26 मार्च को जनजागरण यात्रा (बाइक रैली) निकालकर रामभक्तों को महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में अभिषेक पांडेय, लव सिन्हा, शैलेंद्र वर्मा, कार्तिकेय गुप्ता, शिवम चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...