धनबाद, मार्च 16 -- चासनाला, प्रतिनिधि। चासनाला बस्ती स्थित श्री श्री चन्द्रमोलीश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ आरंभ हुआ। हर-हर महादेव, बमबम भोले, जय श्रीराम के जयकारे के साथ कलश शोभा यात्रा निकली। केसरिया ध्वज से पूरा क्षेत्र पटा हुआ है। कलश शोभा यात्रा में शामिल 801 महिलाएं व कन्याएं पीला वस्त्र धारण किए ओम नम शिवाय के मंत्र का जाप करते चल रही थीं। वहीं डीजे की धुन पर युवा नाचते झूमते चल रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के रानीगंज से आए अघोरी नृत्य के कलाकारों ने अपने अदभूत डमरू नृत्य, भस्म की होली, शिव का तांडव नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर सेल चासनाला मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय, चासनाला मोड़, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.