खगडि़या, मई 4 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र में सोमवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला, जब भगवती कुरिया से जल भरकर एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा भगवती स्थान देवका से प्रारंभ होकर देवका बाजार, कैथी गांव, एनएच-107 होते हुए नवटोलिया चौक से गुजरते हुए पुन: देवका स्थित भगवती स्थान रामधुनी यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस पवित्र आयोजन में क्षेत्र की 301 से अधिक कन्याओं ने भाग लिया। सभी कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर सिर पर कलश रखे हुए पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा प्रदर्शन करती नजर आईं। उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- हरिनाम अष्टजाम का भव्य आयोजन यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.