भव्य कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा व श्रीविष्णु यज्ञ आरंभ
बेगुसराय, जून 8 -- वीरपुर,निज संवाददाता। महिनाथ स्थान ठाकुरबाड़ी वीरपुर में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा व विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। इससे पहले गाजे-बाजे व मनोरम रथ के साथ 101 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ बरैपुरा स्थित काली मंदिर से किया गया। बरैपुरा, हरिहरपुर होते हुए कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान अयोध्याधाम से पहुंचे कथावाचक गुरुणेश जी महाराज व काशी से आए आचार्य अमरेश जी महाराज के नेतृत्व में काली मंदिर में वैदिक परम्परा से पूजा-अर्चना की गई। आयोजन समिति के सदस्य व सरपंच दयानंद झा, पंडित राजगुरु, सुशील कुमार, रितेश कुमार, श्याम नंदन झा, पंकज सिंह आदि ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से 9 से 15 जून तक सुबह में यज्ञ पूजन व शाम में श्रीमद्भागवत कथा होगी। उक्त धार्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.